सेक्टर-25 रैली ग्राउंड में शनिवार को पंजाबी सिंगर व रैपर एपी ढिल्लों का कन्सर्ट होने जा रहा है। एपी ढिल्लों के कन्सर्ट के लिए दोपहर तीन बजे से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में दर्शक रैली ग्राउंड पहुंच रहे हैं। लाइव शो को लेकर चंडीगढ़ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है। सेक्टर-25 श्मशानघाट के बाहर बिना पार्किंग के खड़े दोपहिया व चौपहिया वाहनों को पुलिस ने रिकवरी वैन के जरिये उठवा दिया है। एसएसपी ट्रैफिक सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि जो वाहन एडवाइजरी के मुताबिक बिना पार्किंग के खड़े हैं, उन्हें उठवाया जा रहा है। श्मशान घाट में आने वाले वाहनों को यहां आने से नहीं रोका जा रहा है।