चंडीगढ़ में सुखना लेक पर मंगलवार को टूरिज्म डिपार्टमेंट की तरफ से रन फॉर टूरिज्म का आयोजन किया गया। इसे पर्यटन विभाग के सचिव स्वप्निल नाइक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दौड़ सुखना लेक लाइट प्वाइंट से लेकर सेक्टर एक स्थित टूरिज्म इनफर्मेशन सेंटर तक होगी।