मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में अब तक 600 के क़रीब राहत सामग्री के ट्रक पंजाब के लिए रवाना किए गए हैं। वहीं, पांच करोड़ रुपये की राहत राशि भी पंजाब सरकार को जारी की गई है। सीएम सैनी ने कहा पंजाब के हर नागरिक के साथ हरियाणा के लोग बड़े भाई की तरह खड़े हैं। सीएम सैनी ने कहा केंद्र सरकार के साथ मिलकर हरियाणा सरकार हर संभव मदद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कार्य करेगी। हरियाणा के विभिन्न जिलों से कैबिनेट मंत्री और प्रशासन की अगुवाई में ये राहत सामग्री भेजी जा रही है।