फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: सेक्टर-47 स्थित श्रीराम मंदिर में रामचरित मानस कथा का आयोजन

Ankesh Kumar Updated Mon, 23 Mar 2026 02:31 PM IST

चंडीगढ़ के सेक्टर-47 स्थित श्रीराम मंदिर में नवरात्रि और राम नवमी के अवसर पर श्री रामचरित मानस कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह कथा 26 मार्च तक चलेगी। मंदिर कमेटी के पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि कथा से पहले कथा वाचक आचार्य श्री शिवदत्त बहुगुणा की अगुवाई में कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें संस्था के अध्यक्ष आरके सूद, महासचिव आरडी नारंग, उपाध्यक्ष केके छाबड़ा व अन्य पदाधिकारी अशोक शर्मा, वीके ठाकुर, वीके गुप्ता, प्रदीप शर्मा, आरपी शर्मा, सुरेश कुमार व हुकुम सिंह आदि भी मौजूद रहे। राम कथा के पांचवें दिन में मुख्य रूप से भगवान राम की बाल लीलाओं, शिक्षा, और उनके विवाह प्रसंगों का वर्णन किया है। कथा व्यास- आचार्य श्री शिवदत्त बहुगुणा जी द्वारा बाल रूप में राम जी के वात्सल्य, प्रेम, और चंचलता में छिपी मर्यादाओं का वर्णन किया। जो भक्तों को सत्य और धर्म का संदेश देते हैं। इस दिन मिथिला में विवाह की तैयारियां और भगवान श्री राम-माता सीता का विवाह की कथा का वर्णन किया। बड़ी संख्या में लोग कथा सुनने पहुंच रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें