पंजाब के नए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने आज राजभवन में पद की शपथ ली। पंजाब एवं हरियाणा हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस ने उन्हें शपथ दिलाई। पदभार संभालने से पहले कटारिया ने चंडीगढ़ के सेक्टर 8 सी में शिव मंदिर में माथा टेका। मंदिर के अध्यक्ष एवं चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की और मंदिर कमेटी ने उनका अभिनंदन किया।