पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र परिषद चुनाव से पहले ही कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई में विवाद सामने आ गया है। बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही एनएसयूआई के अध्यक्ष सिकंदर सूरा ने इस्तीफा देने की बात कह दी और बाहर निकल गए। उन्होंने दिल्ली से आए पार्टी आदेशों पर असंतोष जताया।