चंडीगढ़ में बुधवार को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। प्रकाश पर्व 15 नवंबर को है। यह नगर कीर्तन सेक्टर 19 के गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर शहर के विभिन्न भागों से होता हुआ सेक्टर 15 के गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर संपूर्ण होगा। यह नगर कीर्तन श्री गुरु ग्रंथ साहिब की सरपरस्ती में और पांच प्यारों की अगुवाई में शुरू हुआ।