चंडीगढ़ के सेक्टर 10 स्थित म्यूजियम आर्ट गैलरी में वी ग्रुप की ओर से एक म्यूजिकल इवनिंग का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य रूप से दिव्यांग बच्चों और कलाकारों को समर्पित था। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए दिव्यांग कलाकारों ने अपने सुरीली आवाज से समा बांध दिया। वाद्य यंत्रों पर कलाकारों ने अंगुलियां का ऐसा जादू बिखरा कि श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गए। गीत प्रस्तुत करतीं सुनीता धीमान व उनके सहायक कलाकार।