फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : डॉ. वरुण खन्ना ने भरतनाट्यम पेश कर मोहा दर्शकों का मन

सेक्टर-35 के प्राचीन कला केंद्र के एमएल कौसर सभागार में मंगलवार को मासिक बैठक की शृंखला में भरतनाट्यम नृत्य की प्रस्तुति हुई। यह प्रस्तुति प्राचीन कला केंद्र की 301वीं मासिक बैठक के दौरान दी गई। भरतनाट्यम नर्तक डॉ. वरुण खन्ना ने प्रस्तुति देकर मन मोह लिया। डांसिंग डेंटिस्ट के नाम से जाने जाने वाले डॉ. वरुण खन्ना ने डांस विद अ मैसेज, फॉर अ चेंज शीर्षक से भरतनाट्यम प्रस्तुत किया। इसमें उन्होंने अपने गुरुओं दिवंगत पद्मभूषण डॉ. सरोजा वैद्यनाथन और राष्ट्रीय एसएनए पुरस्कार विजेता रमा वैद्यनाथन की सात कृतियां प्रस्तुत कीं। अपने नृत्य के माध्यम से दर्शकों को एक संदेश दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें