पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर 20 अगस्त को सद्भावना दिवस मनाया जाता है। सद्भावना दिवस पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के द्वारा विशेष आयोजन होता है। देश भर में पार्टी सदस्य अपने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजली देते हैं, उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते है। उनकी फोटो पर माल्यार्पण किया जाता है, दीपक जलाकर उन्हें याद किया जाता है। ऐसा ही कार्यक्रम बुधवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 33 स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित किया गया । इस मौक़े पर कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं।