धनास में पोलिंग बूथ पर अधिक भीड़भाड़ के चलते हंगामा हो गया। भीड़ के चलते धक्का-मुक्की हो गई जिसके कारण पुलिस को हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा। सूचना पाते ही मौके पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुलाई गई और चुनाव अधिकारी सहित डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत करवाया।