नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने बुधवार सुबह मनीमाजरा क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इलाके में फैली गंदगी, बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं और रखरखाव की कमी देखकर कमिश्नर ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और कई स्थानों पर तुरंत सुधार के निर्देश जारी किए।