सोमवार को चंडीगढ़ में ठंड का जबरदस्त असर देखने को मिला। दोपहर तक कोहरा छाया रहा और तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। इंसान ही नहीं जानवर व परिंदे भी सर्दी की वजह से बेहाल दिखे। ठंड से राहत पाने को एक श्वान पत्तों के ढेर में गर्माहट के लिए पसरा रहा।