स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सेक्टर 42 के बॉक्सिंग सेंटर पर चंडीगढ़ स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें लड़कियों लड़कियों के वर्ग में हिस्सा लेते हुए खिलाड़ी विभिन्न भार वर्ग में खेल रहे हैं। शनिवार को अलग अलग भार वर्ग के फ़ाइनल राउंड के मुक़ाबले खेले जा रहे हैं। चंडीगढ़ अमैच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है।