फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंडीगढ़ नगर निगम के बाहर कटोरा लेकर भीख मांग रहे कांग्रेसी...

चंडीगढ़ नगर निगम के खिलाफ सौतेला व्यवहार का आरोप लगाकर कांग्रेस पार्टी के पार्षद और नेताओं ने शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय के बाहर धरना दिया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं के हाथ में कटोरा था और वह नगर निगम मुख्यालय के सामने से गुजरने वाले लोगों से उसमें पैसा डालने की अपील कर रहे थे। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि नगर निगम के पास पैसा नहीं है, इसलिए भीख मांगकर बजट जुटाया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की और आरोप लगाया कि वह लोग इसलिए चंडीगढ़ नगर निगम को बजट नहीं दे रहे हैं। क्योंकि इस बार यहां से भारतीय जनता पार्टी का सांसद नहीं जीत पाया है। कांग्रेस का सांसद जीता है इस वजह से बजट नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें