अहमदाबाद विमान हादसे के कारण चंडीगढ़ नगर निगम का स्थापना दिवस समारोह स्थगित कर दिया गया है। समारोह की सभी तैयारियां हो चुकी थी। कुछ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होनी थी जिनके लिए कलाकार पहुंच गए थे। नगर निगम के कई कर्मचारी भी वहां पर पहुंचे हुए थे। शाम चार बजे समारोह शुरू होने वाला था लेकिन निगम ने फैसला लिया कि विमान हादसे की दुखद घटना के बाद यह स्थापना दिवस नहीं मनाया जाएगा।