बटाला पुलिस ने कत्ल के मामलों में नामजद भगोड़े शूटरों को दिल्ली से दबोचा है। यह जानकारी वीरवार को बटाला पहुंचे डीआईजी बार्डर रेंज अमृतसर संदीप गोयल ने दी। उन्होंने बताया कि गैगस्टरों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के आधीन फिरौती और कत्ल की वारदातों में वांछित आरोपियों को दिल्ली से सैम निवासी गांव तेलियांवाल और नवजोत सिंह निवासी तेलियांवाल को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। इस मौके पर बटाला के एसएसपी डॉ. मेहताब सिंह भी मौजूद थे। डीआईजी संदीप गोयल ने बताया कि 12 सितंबर को सरबजीत कौर ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि उसके पति कुलवंत सिंह (45) निवासी गांव मूलियांवाल बटाला घर में मौजूद थे। इसी दौरान दो अज्ञात युवकों ने उसके घर के अंदर दाखिल होकर कुलवंत को गोली मार कर उसकी हत्या कर दी थी।