नगर निगम की ओर से स्वदेशी दीपावली मेला 2025 का आयोजन 16 से 20 अक्टूबर तक महाराजा अग्रसेन भवन, सामुदायिक केंद्र सेक्टर-20 में किया जा रहा है। यह मेला आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी की भावना को सशक्त करेगा। मेले का समय प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक रहेगा। मेले का उद्घाटन नगर निगम पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल करेंगे जबकि विशिष्ट अतिथि आरके सिंह (आईएएस), आयुक्त नगर निगम रहेंगे। इस अवसर पर निगम के समस्त पार्षदों की गरिमामयी उपस्थिति भी रहेगी।