बारिश का मौसम खत्म होते ही पेट से जुड़ी बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। पीजीआई चंडीगढ़ के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के डॉक्टर प्रो. सुरिंदर राणा ने बताया कि इस समय पेट दर्द, उल्टी, दस्त और गैस जैसी समस्याएं सबसे ज्यादा देखने को मिलती हैं। इसका मुख्य कारण इंफेक्शन और असंतुलित खानपान है उन्होंने बताया कि बासी खाना और दूषित पानी पेट की बीमारियों को बढ़ावा देते हैं। ऐसे में लोगों को हमेशा ताजा और गर्म भोजन करना चाहिए और साफ पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही 6-8 घंटे की नींद, हल्का व्यायाम और सही दिनचर्या अपनाकर पेट की सेहत को बेहतर बनाया जा सकता है। प्रो. राणा ने यह भी कहा कि संतुलित और स्वच्छ आहार, खाने और सोने के बीच उचित अंतर रखना और नियमित कसरत करना पेट की बीमारियों से बचने के लिए जरूरी है।