फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मोबाइल चोर की बेरहमी से पिटाई कर पुलिस के हवाले किया, देखें वायरल वीडियो

Thu, 19 Dec 2024 03:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

वैशाली जिले में महुआ थाना क्षेत्र के गांधी चौक पर स्थानीय लोगों ने एक मोबाइल चोर युवक को पकड़ लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई किए जाने के बाद उसे पुलिस अधिकारी को सौंप दिया। फिलहाल, पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। 

इधर, पिटाई किए जाने का वीडियो किसी ने बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। बताया जा रहा है कि आए दिन महुआ थाना क्षेत्र में ग्राहक बनकर मोबाइल दुकान में जाता और दुकानदार को व्यस्त होने पर मोबाइल के डिब्बे उठाकर छुपा लेता था।

एक वैसा ही घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। महुआ थाना क्षेत्र के गांधी चौक पर एक मोबाइल दुकान से युवक ने मोबाइल फोन के डिब्बे उठाकर जैकेट में छुपा लिया। उसके बाद दोबारा दूसरा मोबाइल का डिब्बा उठाया और दुकानदार से मोबाइल की रैम और स्पेस की बात किया, पसंद नहीं आई तो दूसरा मोबाइल का डिब्बा रख लिया और हंसी मजाक उड़ाते निकल गया।

जैसे ही दुकानदार की नजर पड़ी तो एक डिब्बा गायब था। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया तो शातिर चोर ग्राहक निकला। जो ग्राहक बनकर मोबाइल खरीदारी करने पहुंचा था। सीसीटीवी वीडियो और तस्वीर से युवक की पहचान हुई तो उसे पकड़ लिया और पिटाई कर दिया। लोगों का गुस्सा बढ़ता देख मौके से किसी ने सूचना पुलिस को दे दिया, जिसके बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है। पकड़ा गया युवक महुआ थाना क्षेत्र के जहांगीपुर सलखननी गांव निवासी नंदलाल पासवान का पुत्र सुधीर कुमार है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें