फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पटना-झाझा पैसेंजर ट्रेन में युवक की बेल्ट से पिटाई, मारपीट का वीडियो वायरल

Tue, 24 Feb 2026 07:44 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

पटना–झाझा पैसेंजर ट्रेन में यात्रियों के बीच हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग एक युवक को बेल्ट से बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं।

सामान रखने को लेकर हुआ था विवाद
पीड़ित छोटू कुमार ने बताया कि वह लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में ‘99 मॉल’ चलाते हैं। उनके अनुसार, वह मॉल का सामान लेकर पाटलिपुत्र एक्सप्रेस से जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में सामान रखने को लेकर कुछ यात्रियों से उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान कुछ यात्रियों ने उनका सामान बोगी में फेंक दिया। 

खुसरूपुर स्टेशन पर बदमाशों ने किया हमला
छोटू कुमार का कहना है कि विवाद बढ़ने पर रेलवे जीआरपी मौके पर पहुंची और उन्हें दूसरी ट्रेन से जाने की सलाह दी। इसके बाद वह झाझा पैसेंजर ट्रेन में सामान रखकर यात्रा करने लगे। आरोप है कि खुसरूपुर स्टेशन पर पहले से घात लगाए बैठे कुछ बदमाश ट्रेन में चढ़ गए और बेल्ट से उनकी पिटाई शुरू कर दी।

करौटा स्टेशन पर फरार हो गए आरोपी
चलती ट्रेन में काफी देर तक मारपीट होने से अन्य यात्रियों में अफरातफरी मच गई। बताया जाता है कि आरोपी करौटा स्टेशन पर उतरकर फरार हो गए। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उनकी सोने की चेन और नकदी भी छीन ली। उन्होंने बड़हिया स्टेशन पर मामले की शिकायत दर्ज कराने की बात कही है।

ये भी पढ़ें: छपरा में घर लौट रहे राजमिस्त्री की पेड़ से टकराकर मौत, सोशल मीडिया से हुई मृतक की पहचान

आरपीएफ ने क्या बताया? 
इधर, आरपीएफ इंस्पेक्टर जवाहर लाल ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। वायरल वीडियो की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें