फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पटना के मरीन ड्राइव पर पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, पुलिस ने शूटर को दौड़ाकर मारी गोली

Sun, 01 Mar 2026 08:45 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

पटना के मरीन ड्राइव पर रविवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में अपराधी के पैर में एक गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गया।   पुलिस ने आननफानन में अपराधी को इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां पुलिस सुरक्षा के बीच अपराधी का इलाज चल रहा है। घायल अपराधी की पहचान वैशाली निवासी अमित कुमार के रूप में हुई है। अमित का लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास बताया जा रहा है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : 'यादव' को 'कुमार' किए जाने पर PUSU चुनाव में हंगामा; तेज प्रताप के समर्थन से उतरे प्रत्याशी की पिटाई!

घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए अमित कुमार पटना में अपने साथियों के साथ पहुंचा था। इस बात की भनक किसी तरह पीरबहोर थाना को लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम का गठन किया गया। पुलिस मरीन ड्राइव पर पहुंचकर अपराधी की घेराबंदी करने लगी। इसी क्रम में अपराधियों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाया, जिसमें एक गोली अपराधी अमित कुमार के पैर में लगी और वह घायल हो गया। मौके से पुलिस ने अमित कुमार का एक पिस्टन बरामद किया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस बीच मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। मौके पर पहुंचकर एफएसएल टीम ने पूरे मामले की छानबीन और जांच शुरू कर दी है।
यह खबर भी पढ़ें-PUSU Election : खुद ही लड़-भिड़ रहे सत्तारूढ़ दलों के छात्र संगठन, क्या रहा है नफा-नुकसान का गणित?

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि लगभग 1 वर्ष पूर्व 27 जनवरी को पटना के सिविल कोर्ट में पेशी के दौरान सुबोध सिंह गिरोह के एक अपराधी की हत्या करने अमित कुमार पटना पहुंचा था। किसी तरह इसकी सूचना पटना पुलिस को लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर अमित कुमार को गिरफ्तार करने का प्रयास किया, लेकिन अमित पुलिस की नजर से भागने में सफल हो गया था, जबकि उसका एक साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ में यह बात सामने आया कि वैशाली का अमित कुमार उसके साथ कोर्ट में एक बड़ी घटना को अंजाम देने पहुंचा था। पुलिस अमित की तलाश कर रही थी, लेकिन वो फरार हो जा रहा था। रविवार की सुबह पुलिस को जानकारी मिली कि अमित मरीन ड्राइव से होकर भाग रहा है। इसी दौरान पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने फायरिंग कर दी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें