फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले की दो बेटियों ने बढ़ाए जिले का मान, नेशनल गेम्स में चयन।

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर जिले की दो बेटियों ने बढ़ाया जिले का मान नेशनल गेम्स में चयन।
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर जिले के दो बहने ने बढ़ाया जिले का मान, नेशनल गेम्स में हुआ चयन,जिले में हर्ष का माहौल। दोनों बेटियों ने बढ़ाए जिले का मान।
विज्ञापन


मुजफ्फरपुर जिले की रहने वाली दो बहने ने जिला का नाम एक बार फिर से ऊंचा कर दिया है।और अब 38 वी नेशनल गेम्स उत्तराखंड के लिए बिहार टीम में मुजफ्फरपुर जिले की ईशा मिश्रा एवं अपराजिता मिश्रा का किया गया है चयन।आपको बता दें कि बिहार वुशु संघ के महासचिव श्रीमती सुमन मिश्रा के साथ ही मुजफ्फरपुर जिला वुशु संघ के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार के द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार में ही नेशनल गेम्स उत्तराखंड के लिए वुशु खेल स्पर्धा से मुजफ्फरपुर की ईशा मिश्रा एवं अपराजिता मिश्रा का चयन किया गया है।

गौरतलब है कि यह दोनों बहने जिले के मार्शल आर्ट गुरु के रूप में शुमार गुरु दिनेश मिश्रा मार्शल आर्ट अकैडमी मुजफ्फरपुर की खिलाड़ी है और दोनो ने ही अपने पिता के सपने को पूरा किया है।बिहार के लिए इन दोनों बहनों ने लगभग अब तक 10 वर्षों की एक अथक प्रयास और मेहनत के बल पर अनेको गोल्ड सिल्वर एवं कांस्य पदक प्राप्त किए हैं।वही वुशु खेल स्पर्धा 28 जनवरी से 1 फरवरी तक उत्तराखंड में आयोजित होगी।और यह बिहार से 8 बालक और बालिका वुशु खिलाड़ियों का चयन भी 38वी नेशनल गेम्स के लिए हुआ है।अब वही खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन हेतु बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा 3 जनवरी से 24 जनवरी तक का एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बिहार पाटलिपुत्र खेल परिसर पटना में किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें नेशनल गेम्स में खिलाड़ियों के च्यन पर बिहार वुशु संघ के ही अध्यक्ष डॉ अमूल्य कुमार सिंह, सीनियर उपाध्यक्ष मुकुट मनी के साथ में उपाध्यक्ष डॉ सतीश झा, उपाध्यक्ष डॉ बी प्रियम महासचिव श्रीमती सुमन मिश्रा एवं संघ के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया है और साथ ही साथ में ही मुजफ्फरपुर जिला वुशु संघ के सदस्यों खिलाड़ियों ने भी हर्ष व्यक्त किया और इसको एक बेहतर संकल्प के साथ ही जिले और बिहार के लिए एक बड़ी मुकाम के रूप में माना है।

मुजफ्फरपुर जिले की दो बेटियों ने बढ़ाया जिले का मान नेशनल गेम्स में चयन।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें