फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar news : पांचवी के छात्रा से दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के बेतिया में एक पांचवी की छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।घटना के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। जितनी मुंह उतनी बातें सुनने को मिल रही है। घटना बगहा पुलिस जिले के पटखौली थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जहा एक नाबालिग छात्रा के साथ बलात्कार मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर को लड़की अपने दादी के साथ मवेशियों के लिए चारा काटने गई थी। इसी दौरान आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है की पीड़िता की दादी गन्ने के खेत में चारा काट रही थी। लड़की बगल के खेत में साग काटने चली गई। इसी क्रम में आरोपी निर्गुण राम ने पहले से घात लगाए हुए था। आरोपी नाबालिग को पकड़ा और गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म के घटना को अंजाम दिया।नाबालिग लड़की रोती बिलखती अपने दादी के पास पहुंची और परिजनों को सारी आपबीती सुनाई। आप बीती सुन दादी दंग रह गए।जिस पर दादी और आसपास चारा काट रही महिलाओं ने आरोपी को पकड़ लिया। हालांकि, आरोपी महिलाओं को धक्का देकर भागने मे सफल रहा।

----- महिला थाना प्रभारी पुष्पा ट्विंकल ने बताया की पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता की मां की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने लड़की को मेडिकल के लिए GMCH बेतिया भेज दिया है, और मामले की जांच पड़ताल करने मे जुटी हुई है।

बीना

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें