फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarpur: नाबालिग लड़की ने ली अपनी जान, लेकिन प्रेमी युगल के पिटाई का वीडियो वायरल, क्या है पूरा मामला?

बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग छात्रा के द्वारा बीते दो दिन पूर्व की गई सुसाइड के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। ताजा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें मौत से पहले ही आत्महत्या करने वाली नाबालिग छात्रा और एक युवक की पिटाई की जा रही है। इस वीडियो में देखा जा रहा है कि दोनो को पकड़ा गया है और दोनो की पिटाई किया जा रहा है. इस दौरान में लड़का कह रहा है कि उसके द्वारा कोई अपहरण नहीं किया गया है, जिसके बाद एक शख्स सामने आता है और गाली गलौज करने लगता है। वही इस वीडियो के सामने आने के बाद कुछ लोगों के बीच में अब कई तरह की चर्चा तेज हो गई है तो दोनों के बीच में कई माह से प्रेम प्रसंग की बात कही जा रही है। दरअसल मुजफ्फरपुर के पारु थाना क्षेत्र में नौवीं कक्षा की एक छात्रा ने अपने घर में फंदे से लटककर के  सुसाइड कर ली थी और इसको लेकर के लड़की के परिजनों ने यह आरोप लगाया था कि गाँव का ही एक युवक लड़की को अश्लील वीडियो फोटो के बहाने ब्लैकमेल कर रहा था और जिससे वह परेशान थी जिसके बाद इस संबंध में वह पारू थाने भी गई थी. जहां पर में पुलिस द्वारा शिकायत के बाद थाने से लौटने के बाद उसने घर में फंदे से लटककर अपनी जान दे दी. इस क्रम में यह चर्चा हुई कि पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया इसलिए छात्रा ने सुसाइड किया है। और जिसके बाद से ही नाबालिग लड़की की मौत के बाद स्थानीय लोग परिजन आक्रोशित हो गए थे और पुलिस पर केस दर्ज न करने का आरोप लगाकर सड़क पर आगजनी कर जमकर हंगामा किया था। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया।    

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें