फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather Today: बिहार के कई जिलों में सुबह कोहरा देखने को मिला, चार डिग्री तक गिरेगा पारा | Fog

बिहार में धीरे-धीरे पारा गिरने लगा है। ठंड बढ़ रही है। पटना, नालंदा, भागलपुर, बेगूसराय, पूर्णिया, सारण, खगड़िया, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण समेत कई जिलों में कोहरा देखने को मिला। इस कारण सुबह-सुबह राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो-तीन दिनों में ठंड और बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान में चार डिग्री तक गिरावट दर्ज की जाएगी। इधर, बढ़ते ठंड को देखते हुए पटना जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार लोगों को शीतलहर-पाला से बचाने की हर जरूरी व्यवस्था समय रहते पूरी की जाए। गरीब, असहाय और बेघर लोगों को ठंड से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं। मौसम के बदलाव के कारण लोग बीमार भी पड़ रहे हैं। लोगों सर्दी-बुखार से परेशान हो रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। पटना के सिविल सर्जन डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया है और आम लोगों से सावधान बरतने की अपील की है। कहा कि अभी ठंड से बचाव बेहद जरूरी है। गर्म कपड़े पहन कर ही घर से बाहर निकलें। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें