बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एक बार फिर बीजेपी-जेडीयू पर दबाव बनाते हुए कहा कि हमारा एक रोटी से पेट नहीं भरता है, कम से कम दो रोटी तो दीजिए। इसके साथ ही मांझी ने इशारे इशारे में कहा कि हम पीएम नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के साथ हैं, पर अपनी हक की लड़ाई के लिए अगर मुझे विधानसभा सभा चुनाव में भी जाना पड़ा तो हम जाएंगे। जीतनराम मांझी ने स्पष्ट रूप से कहा कि हमारे बिना किसी का कल्याण होने वाला नहीं है।