फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anant Singh: 'नीतीश की पार्टी JDU से चुनाव लड़ूंगा', अनंत सिंह ने जनता को नॉमिनेशन में आने का दिया न्योता

बाहुबली अनंत कुमार सिंह मोकामा की गलियों में जनता के बीच जा रहे हैं। वोट मांग रहे हैं। साथ ही जदयू के टिकट से 14 अक्तूबर को नामांकन में लोगों को आने का निमंत्रण भी बांट रहे हैं। लोग भी जगह-जगह उनका स्वागत कर रहे हैं और पूरा इलाका चुनाव मय हो चुका है। जनता दल यूनाईटेड ने अपने उम्मीदवारों की औपचारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन, मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह ने खुद को जदयू का उम्मीदवार बता दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने अपने नॉमिनेशन की तारीख की घोषणा भी कर दी और जनता को इसमें शामिल होने का न्यौता भी दे दिया। रविवार को अनंत सिंह समर्थकों ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया। उनके समर्थन में नारेबाजी की। इधर, पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि मैं घूम-घूमकर जनता को बोल रहा है कि 14 अक्तूबर को नॉमिनेशन करूंगा। आप सभी इसमें शामिल होकर आशीर्वाद दीजिए। मैंन सीएम नीतीश कुमार की पार्टी से चुनाव लड़ने जा रहा हूं। बता दें कि विधानसभा चुनाव में मोकामा को हॉट सीट माना जाता है। कारण है मोकामा विधानसभा से अनंत सिंह का चुनाव लड़ना। लेकिन, इस बार खास बात यह है कि अनंत सिंह के सामने पूर्व सांसद और बाहुबली सूरजभान सिंह होंगे। सूरजभान सिंह अपनी पत्नी बीना देवी चुनावी मैदान में उतारने जा रहे हैं। चर्चा है कि राजद के टिकट से वह अपनी पत्नी को चुनावी मैदान में उतारेंगे है। वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय जनता दल के टिकट से चुनाव लड़ने की सूरजभान  सिंह की पत्नी बीना देवी की चर्चा तो चल रही है लेकिन अभी टिकट नहीं मिलने की वजह से वीणा देवी ने चुनावी कैंपेनिंग शुरू नहीं की है लेकिन मोकामा विधानसभा में चुनावी बयार बह चुकी है। दो बाहुबलियों के आमने-सामने आने की चर्चा से मोकामा का सियासी पड़ा गर्म हो चुका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें