मेष
आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है, उनके साथी से रिश्ते बेहतर रहेंगे। दोनों की बॉन्डिंग बहुत अच्छी होगी, लेकिन बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ाव रहने से आज आप थोड़ा परेशान भी हो सकते हैं। आप अपने आर्थिक स्थिति को लेकर कोई महत्व कदम उठाएंगे। आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो वह भी आपसे वापस मांग सकते हैं। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचान कर चलना होगा। आप किसी की कहानी सुनी बातों पर भरोसा ना करें।
वृषभ
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। व्यापार में भी आपकी कोई अच्छी डील फाइनल होगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए घर की खरीदारी कर सकते हैं। आप अपनी जिम्मेदारियां से बिल्कुल पीछे नहीं हटेंगे। सामाजिक कामों में आपको अच्छी सफलता हासिल होगी और एक नई पहचान मिलेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।
मिथुन
आज आप अपनी प्रतिभा दिखाकर कार्य क्षेत्र में लोगों को हैरान करेंगे। रचनात्मक कार्यों में आपकी काफी एक रुचि रहेगी और आपकी कला में भी निखार आएगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी, जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनके मन की इच्छा पूरी हो सकती है।
कर्क
आज आपके मन में उलझने रहने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आर्थिक मामलों को लेकर आपको कोई निर्णय थोड़ा सोच समझ कर लेना होगा। पारिवारिक वाद विवाद आपकी समस्याओं को बढ़ाएंगे। आप अपनी माताजी से किए हुए वादे को पूरा करेंगे। सरकारी काम यदि अटका हुआ था, तो उसे भी पूरा करने के लिए समय निकालेंगे। आपको अपनी आवश्यकताओं के अनुसार खर्च करना बेहतर रहेगा। आज आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है।