फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashifal 23 January 2026: देखिए क्या कहती है आपकी राशि | Aaj Ka Rashifal | Horoscope | Amar Ujala

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Jan 2026 05:04 AM IST

मेष राशि
आज आपके चारों ओर का वातावरण  खुशनुमा रहेगा और आपको अपने अच्छे कामों को लेकर कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। आपके बॉस आपके कामो से काफी खुश रहेंगे। संतान को आप कोई जिम्मेदारी देंगे, जिस पर वह खरी उतरेगी और सेहत को लेकर यदि कोई समस्या चली आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आपको किसी पारिवारिक मामले को  लेकर टेंशन हो सकती है, जिससे आप मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करेंगे।

वृषभ राशि 
आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आपको  प्रमोशन आदि मिलने से उनका मन काफी खुश रहेगा और उनकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आप जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं। आपको किसी मामले को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा, नहीं तो बाद में आपको उसमें कोई भारी नुकसान हो सकता है। शेयर मार्केट में आप किसी एक्सपर्ट की राय के बिना इन्वेस्टमेंट ना करें।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप किसी नयी प्रॉपर्टी की खरीदारी की योजना बनाएंगे और विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा। आपका कोई मित्र आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। आज आप अपनी जल्दबाजी की आदत के कारण समस्याओं में पढ़ सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी और आप अपने बिजनेस को ऊंचाइयों तक लेकर जाने की कोशिश में लगे रहेंगे।

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप अपने रहन-सहन को बेहतर करने की कोशिश करेंगे, जिसमें आपका खर्चा भी अधिक होगा। संतान ने यदि आपसे किस चीज की फरमाइश की थी, तो आप उसे पूरा करने की कोशिश अवश्य करें, लेकिन फिर भी आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें, नहीं तो इससे आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। राजनीति में आप सोच समझकर कदम बढ़ाएं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें