फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashifal 22 January 2026: देखिए क्या कहती है आपकी राशि | Aaj Ka Rashifal | Horoscope | Amar Ujala

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Updated Thu, 22 Jan 2026 04:54 AM IST

मेष राशि 
आज का दिन आपके लिए पुराने कर्जा से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा और आप बेफिजूल के खर्चों में ज्यादा बढ़ेंगे, जिससे आप अपनी आर्थिक स्थिति को कमजोर करेंगे, लेकिन शेयर मार्केट में आपको अच्छा मुनाफा होने से  आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर आपको भागदौड़  अधिक रहेगी और आपका काम पर फोकस भी थोड़ा कम रहेगा, लेकिन फिर भी आप किसी अजनबी की बातों पर भरोसा ना करें। आपकी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा।

वृषभ राशि 
आज का दिन आपके लिए आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। कोई सरकारी काम यदि आपका लंबे समय से पेंडिंग था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आज आपकी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा और आप अपने घर की रंगाई पुताई की योजना भी बना सकते हैं। संतान पक्ष से आपको  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको  नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी।

मिथुन राशि 
आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। आपको जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा, नहीं तो बेवजह  के लड़ाई झगड़े बढ़ेंगे और आप अपने पिताजी के साथ किसी बिजनेस डील को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने रहन सहन के स्तर में सुधार लाने की कोशिश करनी होगी। आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। यदि आपने किसी परीक्षा को दिया था, उसके परिणाम आ सकते हैं, जो आपके लिए बेहतर रहेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें