Baglamukhi Jayanti 2022: आज यानी 09 मई 2022, दिन सोमवार को मां बगलामुखी जयंती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी को देवी बगलामुखी का अवतरण दिवस माना जाता है। इस दिन विधि विधान से देवी बगलामुखी की पूजा की जाती है। मां बगलामुखी देवी दुर्गा का अवतार हैं। मां बगलामुखी अलौकिक सौंदर्य और शक्ति का संगम मानी जाती हैं। इन्हें पीतांबरा, बगलामुखी, बगला और कुंडली जागृत करने वाली महाविद्या के रूप में जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन मां बगलामुखी की पूजा करने से शत्रुओं पर विजय मिलती है और हर संकट दूर होता है। धर्म शास्त्रों में भी शत्रुओं से बचने के लिए मां बगलामुखी की पूजा करना श्रेष्ठ माना गया है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि 09 मई को मां बगलामुखी की आराधना का शुभ मुहूर्त कब है और पूजा विधि के बारे में.....