पहली बार हिंदी फिल्मों की दुनिया और दर्शकों के बीच आ रहे यश को विश्वास है कि उनकी फिल्म को पसंद किया जाएगा। उनका कहना है कि उनकी फिल्म में मनोरंजन के सभी मसाले मौजूद हैं। वे कहते हैं कि हिंदी भाषी राज्यों में बाहुबली को मिली अपार सफलता के बाद उनको महसूस हुआ कि वे भी अपनी तकदीर आजमा सकते हैं। शाहरुख खान की फिल्म जीरो से मुकाबले को लेकर भी यश निश्चिंत हैं और कहते हैं, हमारा शाहरुख खान की फिल्म के साथ कोई मुकाबला नहीं हो सकता। वे बालीवुड के किंग खान हैं और उनके मुकाबले हमारे फिल्म छोटी है। यश इस बात पर भरोसा कर रहे हैं कि अगर फिल्म में दम हो, तो दर्शकों को जरुर पसंद आती है। वे जीरो के साथ मुकाबले की बात को खारिज करते हैं और कहते हैं कि एक शुक्रवार को दो फिल्में रिलीज होना कोई ऐसी बात नहीं, जिसे हैरानी की बात मानी जाए।