प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बॉलीवुड सितारों के लिए अपना आखिरी रिसेप्शन मुंबई में दिया । ये पार्टी 5 स्टार होटल ताज लैंड्स में हुई । पार्टी में बॉलीवुड की हर छोटी-बड़ी हस्ती ने शिरकत की । इसमें अमीशा पटेल, एआर रहमान, सलमान खान, रेखा, कंगाना रनौत, काजोल, अनुष्का शर्मा, हेमा मालिनी, आशा भोसले, साइना नेहवाल और सानिया मिर्जा तक नजर आए ।
विज्ञापन
2 of 6
priyanka nick
प्रियंका ने इस रिसेप्शन में पिंक कलर का स्ट्रेट लहंगा पहना। वहीं निक ब्लैक कलर के सूट-बूट जंच रहे थे । पार्टी में सभी एक्टर-एक्ट्रेस एक से बढ़कर एक ड्रेस में पहुंचे । सबसे खास जोड़ी रही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की । दीपिका एक बार फिर गोल्डन लहंगे के साथ हाथ में चूड़ा और मंगलसूत्र पहने नजर आईं ।
विज्ञापन
3 of 6
harman baweja
इसके अलावा प्रियंका के रिसेप्शन में दो खास मेहमान ऐसे थे जिनको देखकर हर कोई चौंक गया । ये थे प्रियंका के एक्स ब्वॉयफ्रेंड । चलिए इन दो एक्स ब्वॉयफ्रेंड के नाम भी जान लीजिए । इनका नाम है शाहिद कपूर और हरमन बावेजा ।
4 of 6
shahid kapoor
जी हां, एक समय था जब प्रियंका चोपड़ा का नाम इन दोनों एक्टर्स के साथ जोड़ा गया था । प्रियंका ने फिल्म 'तेरी मेरी कहानी' और 'कमीने' में शाहिद कपूर के साथ काम किया था । तभी दोनों अपने रिलेशन को लेकर सुर्खियों में आ गए थे।
विज्ञापन
5 of 6
shahid harman
इससे पहले साल 2008 में प्रियंका ने 'लव स्टोरी 2050' और 2009 में 'व्हाट्स योर राशि' में हरमन बावेजा के साथ काम किया था । उस समय खबर आई थी कि प्रियंका और हरमन बावेजा दोनों रिलेशन में हैं । कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था । अब प्रियंका ने इन दोनों एक्स ब्वाॅयफ्रेंड को अपनी शादी के रिसेप्शन में बुलाया ।
शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा के साथ रिसेप्शन में पहुंचे । हाल ही में शाहिद एक बेटे के पिता बने हैं । शाहिद की बेटी मीशा भी है । वहीं हरमन अकेले ही पार्टी में शामिल हुए । दोनों ने पुरानी बातें भूल नए-नवेले जोड़े प्रियंका और निक को बधाई देने के लिए पार्टी में शिरकत की ।