फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णा कपूर Funeral: मां के अंतिम संस्कार में नहीं आए ऋषि कपूर, करीना कपूर ने रो-रोकर किया बुरा हाल

Tue, 02 Oct 2018 11:07 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
kareena kapoor
हिंदी सिनेमा के शोमैन कहे जाने वाले राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का कल यानी 1 अक्टूबर को निधन हो गया । वो 87 साल की थीं और उन्हें पिछले एक महीने से सांस लेने में परेशानी हो रही थी । कल सुबह 5 बजे उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया जिससे उनका निधन हो गया । कृष्णा के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई ।
विज्ञापन

2 of 6
krishna raj kapoor
बॉलीवुड की सभी बड़ी हस्तियां कृष्णा के चेंबूर स्थित घर में उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं । इसमें अमिताभ बच्चन, काजोल, अनिल कपूर, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, संजय दत्त, राकेश रोशन, सैफ अली खान, वरुण धवन, सोनम कपूर, आलिया भट्ट और रानी मुखर्जी पहुंचीं ।
 
विज्ञापन

3 of 6
kareena kapoor
शाम करीब 5.30 बजे कृष्णा राज कपूर के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया । उनकी अंतिम यात्रा में भी सभी बड़े स्टार्स शामिल रहे । अमिताभ ने कृष्णा के पैर छूकर उन्हें विदाई दी । वहीं करीना कपूर के आंसू रुक नहीं रहे थे । कृष्णा की बेटी रीमा जैन की भी रोते हुए तस्वीरें आई थीं ।
 

4 of 6
krishna raj kapoor
मां कृष्णा की अर्थी के आगे-आगे बड़े बेटे रणधीर कपूर कलश लेकर चल रहे थे। करीना भी उनके साथ थीं । बता दें कि ऋषि कपूर अपनी मां के अंतिम दर्शन भी नहीं कर पाए । ऋषि की भी तबीयत खराब है और वो यूएस में इलाज करवाने गए हैं । ऋषि के साथ उनके बेटे रणबीर कपूर और पत्नी नीतू कपूर भी अमेरिका में हैं ।
 
विज्ञापन

5 of 6
alia bhatt
रणबीर अपनी दादी कृष्णा के काफी करीब थे । उन्हें दादी को आखिरी विदाई ना दे पाने का दुख जरूर होगा । बता दें रणबीर तो नहीं लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट, कृष्णा राज कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं । उन्होंने रणबीर को वीडियो कॉल कर उनकी दादी के आखिरी दर्शन करवाए ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
krishna raj kapoor
बता दें कि कृष्णा ने 1946 में राज कपूर से शादी की थी । उनका असल नाम कृष्णा मल्होत्रा था और वो राज कपूर की कजिन लगती थीं । कृष्णा के पिता पृथ्वीराज कपूर के कजिन थे । कृष्णा का परिवार रीवा में रहता था । 1988 में राज कपूर के निधन के बाद कृष्णा ने ही अपने पूरे परिवार को एकजुट करके रखा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें