फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा प्रतिभाओं का निखारेगा यूथ फाउंडेशन

Fri, 06 Jan 2017 09:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
यूथ फाउंडेशन ने राज्य के सीमांत जिलों के दूरस्थ गांवों में कैंप लगाकर युवाओं को सेना और पैरा मिलिट्री फोर्स में भर्ती योग्य बनाने का बेड़ा उठाया है। इसके तहत गांवों व ब्लाकों में नि:शुल्क मेडिकल जांच शिविर आयोजित किए गए हैं।
विज्ञापन


इसके तहत शिविर पांच जनवरी को मोरी ब्लॉक के जीआईसी जखोल में हुआ। इसके बाद अब सात को जीआईसी पुरोला, 8 को राजगढ़ी, 10 को चिन्यालीसौड़, 11 को डुंडा और 12 को भटवाड़ी में आयोजित होगा। इसके लिए 14 को रुद्रप्रयाग के गुप्तकाशी स्थित जीआईसी धैरा में, 16 को अगस्त्यमुनि के जीआईसी चंदर नगर में, 18 को चमोली जिले के जीआईसी पोखरी में, 20 को जीआईसी जोशीमठ में, 22 को जीआईसी गोपेश्वर में, 24 को जीआईसी घाट में, 26 को कर्णप्रयाग के जीआईसी नैनी में, 28 को चमोली के जीआईसी थराली में और 30 को जीआईसी गैरसैण में शिविर आयोजित होगा।

यूथ फाउंडेशन के को-आर्डिनेटर सूरज नेगी ने बताया कि जिन युवाओं के मेडिकल जांच शिविर में लंबाई कम, घुटने आपस में मिलते होंगे या चेस्ट कम होगी तो उन्हें शिविर में पहुंचे चिकित्सक और सेवानिवृत्त सैनिकों द्वारा विशेष सुझाव दिए जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें