फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रा पड़ावों पर मूलभूत सुविधाएं हों चाक चौबंद : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चारधाम यात्रा से संबंधित विभागों को यात्रा पड़ावों पर मूलभूत सुविधाओं को चाक चौबंद करने के निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चार धाम से जुड़े विभागों की बैठक ली। डीएम ने यमुनोत्री हाईवे के धरासू- सिल्क्यारा व बड़कोट-जानकीचट्टी सड़क के भूस्खलन जोन पर जेसीबी आदि पर्याप्त संसाधन मौजूद रखने को कहा। दुर्घटना संभावित स्थलों पर क्रेश बैरियर, पैरापिट लगाने को कहा। पुलिस को चेक पोस्ट पर यात्रियों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा। स्वास्थ्य संबेधी आपात स्थिति के लिए हेली सर्विस के लिए मोबाइल फोन नंबर जारी करने के निर्देश जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को दिए। बैठक में एसपी मणिकांत मिश्रा, सीएमओ डॉ केएस चौहान, एसडीएम चतर सिंह चौहान, अधिशासी अभियंता लोनिवि प्रवीण कुश, मनोज गुसाईं, देवेंद्र पटवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें