यूथ कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी ने प्रांतीय नेतृत्व की सहमति पर शुक्रवार को जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया। जिसमें 6 उपाध्यक्ष, 16 महासचिव और 7 सचिव सहित दो कार्यकर्ताओं को प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी दी गई। जिला प्रभारी के साथ राष्ट्रीय संयोजक व प्रदेश महासचिव सोनू हसन ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए आशीष कठैत, दिनेश पंवार, सुशील उनियाल, मुकेश पंवार, मानवेंद्र भंडारी, लखन सेमवाल को उपाध्यक्ष, उपेंद्र रावत, अमित राणा, अखिलेश सेमवाल, नितेश मिनान, दुर्गेश पंवार, हरीश प्रसाद, सुमित गुसाईं, आकाश भट्ट, अनिल चौहान, गौरव उनियाल, हितेश बिष्ट, दिवाकर नैथानी, भूपेंद्र चौहान, विनीश असवाल, भगवान सिंह बिष्ट, प्रीतम रावत को महासचिव, प्रवेश राणा, संदीप महर, सौरव पंवार, नवीन गुसाईं, अमित राणा, अनमोल बिष्ट व जयवीर चौहान को सचिव पद की जिम्मेदारी दी। वहीं ऋषभ चौहान व प्रवेश सेमवाल को प्रवक्ता का दायित्व सौंपा। संवाद