फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण कार्य की ई-निविदा निरस्त करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गमरी क्षेत्र के ग्रामीणों एवं स्थानीय ठेकेदार यूनियन ने चमियारी से उलण मोटर मार्ग निर्माण के लिए आमंत्रित ई-निविदा को निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

यमुनोत्री विधायक को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों एवं ठेकेदारों ने अवगत कराया कि लोनिवि द्वारा चिन्यालीसौड़ प्रखंड में मरगांव-चमियारी मोटर मार्ग का उलण तक विस्तारीकरण किया जा रहा है। इसमें 11 से 15 किमी तक सड़क निर्माण कार्य की ई-निविदा आमंत्रित की गई है। ऐसे में क्षेत्रीय रोजगार को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने ई-निविदा निरस्त कर खुली निविदा के माध्यम से स्थानीय ठेकेदारों से कार्य कराने की मांग की। ई-निविदा निरस्त नहीं किए जाने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन सौंपने वालों में नरेश मिश्रा, मुकेश प्रसाद, विकास, प्रवीन कुमार, रामव्यास, सुरेंद्र सिंह, मस्तराम आदि लोग शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें