फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: युवा कांग्रेस ने फूंका जिला पंचायत अध्यक्ष का पुतला

Mon, 19 Jan 2026 06:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष पर स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा करने के आरोप में उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही माघ मेले में अव्यवस्थाओं को लेकर उनका पुतला दहन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान की ओर से इस माघ मेले में कलाकारों की उपेक्षा की गई जबकि इस पौराणिक मेले में पहले स्थानीय कलाकारों को मंच देना चाहिए।
विज्ञापन

सोमवार को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता और युवा लोक कलाकार कांग्रेस कार्यालय में एकत्रित हुए। उसके बाद उन्होंने युवा कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सुधीश पंवार के नेतृत्व में जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान के खिलाफ प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष का पुतला दहन किया।
पंवार ने कहा कि मेले में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता देनी चाहिए लेकिन युवा लोक कलाकारों को मौका नहीं दिया गया। इससे जिला पंचायत की ओर से जनपद की उभरती हुई प्रतिभाओं की आवाज को दबाया जा रहा है। इस संबंध में लोक कलाकारों ने कई बार अपने आवेदन जिला पंचायत को दी लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। यह न्याय संगत नहीं है। इस मौके पर भगवान चंद, रमन, मधु, अमित नौटियाल, कृष्णा कुमार, आदर्श राणा, सुनिता देवी, मोहित आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें