फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनोत्री हाईवे : फूलचट्टी में दलदल होने से फंस रहे यात्रियों के वाहन

Tue, 07 Oct 2025 07:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
वाहनों को निकालने में करनी पड़ रही है कड़ी मशक्कत
विज्ञापन

बड़कोट। यमुनोत्री धाम को जोड़ने वाली फूलचट्टी-जानकीचट्टी सड़क फूलचट्टी के पास दलदल में तब्दील होने के कारण वहां पर यात्रियों के वाहन फंस रहे हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि वहां पर वाहनों को बाहर निकालने के लिए उन्हें कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
फूलचट्टी-जानकीचट्टी सड़क पर मानसून सीजन में अधिक बरसात होने के कारण फूलचट्टी में करीब 250 मीटर सड़क पर भू-धंसाव हो गया था। इससे वहां पर कई दिनों तक आवाजाही बंद रही। उसके बाद लोक निर्माण विभाग और एनएच विभाग ने मिट्टी और मलबा बिछाकर वैकल्पिक मार्ग के रूप में उसे सुचारू किया लेकिन वहां पर पानी का रिसाव होने और बारिश के दौरान वहां पर बिछाई गई मिट्टी कीचड़ और दलदल में तब्दील हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण वहां पर आय दिन यात्रियों के वाहन फंस रहे हैं। वहीं यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी और एनएच विभाग से वहां पर सुरक्षित कार्य करवाने की मांग की है। एनएच के ईई मनोज रावत ने कहा कि पत्थर भरकर आवाजाही को दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें