फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनोत्री हाईवे : जगह-जगह पहाड़ी से गिर रहा है मलबा

Mon, 20 Jul 2026 06:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
यमुनोत्री हाईवे स्यानाचट्टी और दुर्बिल के बीच बोल्डर आने के कारण हुआ था बंद। स्रोत: आपदा प्रबंध
विज्ञापन
प्रशासन ने यात्रियों व वाहनों को जगह-जगह रोका
विज्ञापन

यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर ही रुकने की दी गई सलाह
उत्तरकाशी। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिर रहे हैं जिससे यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर ही रुकने की सलाह दी है। साथ ही धाम जा रहे यात्रियों व वाहनों को जगह-जगह रोक दिया गया है।
यमुनोत्री धाम की ओर जा रहे श्रद्धालुओं और यात्रा वाहनों को बड़कोट, खरादी, पाली गाड़, स्यानाचट्टी सहित कई स्थानों पर सुरक्षित रोक दिया गया। वहीं, यमुनोत्री से लौट रहे श्रद्धालुओं को जानकीचट्टी में रोका गया। प्रशासन ने बारिश के बीच यात्रियों से सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा। सोमवार तड़के यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी से दुर्बिल के बीच तीन से चार स्थानों पर पहाड़ी से भारी मलबा और बोल्डर गिरने से यातायात बाधित हो गया था।
विज्ञापन

मार्ग बंद होने के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। सूचना मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग बड़कोट की टीम जेसीबी और अन्य मशीनों के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मलबा और बोल्डर हटाकर मार्ग को यातायात के लिए सुचारू कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों ओर फंसे वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी। वहीं, गंगोत्री हाईवे पर डबरानी के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ लेकिन जल्द ही मार्ग खोल दिया गया। इसके बाद गंगोत्री धाम की यात्रा निर्बाध रूप से चलती रही। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि यमुनोत्री हाईवे पर लगातार बोल्डर गिरने की स्थिति को देखते हुए शासन के निर्देश पर यात्रा स्थगित की गई है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। गंगोत्री यात्रा मार्ग पूरी तरह सुरक्षित होने के कारण वहां यात्रा सामान्य रूप से जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें