फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनोत्री हाईवे : पालीगाड से जानकीचट्टी तक बना है मुसीबत

Mon, 30 Mar 2026 06:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
मालवाहक वाहन फंसने से लग रहा है घंटों जाम
विज्ञापन

चौड़ीकरण कार्य किए जाने से हाईवे बना है ऊबड़-खाबड़
बड़कोट। पालीगाड से लेकर जानकीचट्टी तक यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण कार्य लगातार मुसीबत का सबब बना है। चौड़ीकरण से हाईवे संकरा और ऊबड़-खाबड़ हो गया है। वहां आए दिन वाहन फंस रहे हैं। खासकर मालवाहक वाहन चढ़ाई पार करते हुए सड़क पर ही फंस रहे जिससे घंटों लंबा जाम लग रहा।
सोमवार को भी हाईवे पर मालवाहक वाहन फंस गए थे और जाम की स्थिति रही। ऐसे में मुसाफिरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पाली गाड से लेकर जानकीचट्टी तक इन दिनों ऑल वेदर परियोजना के तहत हाईवे चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। पिछले कई महीनों से चौड़ीकरण कार्य के कारण सड़क की स्थिति बदहाल बनी है।
विज्ञापन

अप्रैल से चारधाम यात्रा भी शुरू होने वाली है। सड़क की हालत नहीं सुधरने पर यात्रा के दौरान दिक्कतें बढ़ सकती है। सिलाई बैंड के करीब आधा किमी हिस्से में आलम यह है कि धूप में धूल और बारिश से कीचड़ के कारण आवागमन करने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा। साथ ही वहां पर जाम की समस्या से और भी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी लोकेश चौहान, प्रमिंद राणा आदि का कहना है कि कई जगहों पर सड़क संकरी होने से वाहन फंस रहे हैं। स्थिति इतनी खराब है कि कई बार लोगों को वाहनों को पत्थरों और गुटखों के सहारे आगे बढ़ाना पड़ रहा। हाईवे के इस चढ़ाई वाले हिस्से में दुर्घटना की आशंका भी लगातार बनी हुई है। यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुनील उनियाल, प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल, मनमोहन उनियाल का कहना है कि चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले यदि सड़क की स्थिति में सुधार नहीं किया गया तो यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इससे यात्रा प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें