जिले में दो दिनों से बारिश का सिलसिला थमा होने से उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है। शुक्रवार को महज 403 तीर्थयात्री यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम पहुंचे।
बिना बारिश के उमस भरी गर्मी परेशानी का सबब बनी हुई है।
शुक्रवार दिन भर चटक धूप के साथ मौसम गर्म रहा। हालांकि बारिश की भविष्यवाणी के चलते अब चार धाम यात्रा लगभग थम ही गई है।
शुक्रवार को महज 51 तीर्थयात्री यमुनोत्री धाम पहुंचे। 352 यात्रियों ने गंगोत्री धाम के दर्शन किए, लेकिन इनमें अधिकांश कावंड यात्री शामिल रहे।उत्तरकाशी से सूर्यप्रकाश नौटियाल।