फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रा से पहले यमुनोत्री धाम में पुल का काम हो पूरा : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम मयूर दीक्षित ने आगामी चारधाम यात्रा से पूर्व यमुनोत्री धाम में पुल निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने एवं पैदल मार्ग को सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को जिला सभागार में डीएम मयूर दीक्षित ने चारधाम यात्रा तैयारियों से जुड़े विभागों की बैठक ली। गंगोत्री धाम में यात्रा तैयारियों की समीक्षा करते हुए स्नान घाटों के निर्माणकार्यों में प्रगति लाने व मंदिर प्रांगण में पत्थर लगाने का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने यात्रा के दौरान दोनों धाम में यात्रियों को नकदी की परेशानी न हो, इसके लिए मोबाइल एटीएम वैन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ दीपचंद आर्य, सीएमओ डा.डीपी जोशी, एडीएम तीर्थपालसिंह, एसडीएम देवेंद्र नेगी, चतर चौहान, ईई लोनोवि राजेंद्र खत्री, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें