उत्तरकाशी में नदी उत्सव के समापन असवर पर जुटे छात्र-छात्राएं।
- फोटो : UTTER KASHI
राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज मातली में जलशक्ति व नमामि गंगे की ओर से आयोजित नदी उत्सव का समापन हो गया। उत्सव के अंतिम दिन 300 छात्र-छात्राओं को लेखन सामग्री वितरित की गई। 17 से 23 दिसंबर तक चले नदी उत्सव के तहत देश की तमाम नदियों के किनारों पर नदी उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राजेश बधानी ने कहा कि गंगा की धारा को अविरल बनाने के लिए जन सामान्य को आगे आना होगा। इस मौके पर मंच उत्तराखंड के संयोजक लोकेंद्र बिष्ट, कृष्णा राणा, अध्यापक राजेंद्र पंवार, देवराज बनूनी, संदीप भट्ट आदि रहे।