फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमदा क्राफ्ट से महिलाएं होंगी आर्थिक रूप से मजबूत

विज्ञापन
नेताला उत्तरकाशी में नमदा क्राफ्ट प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों का जायजा ले? - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
उद्योग विभाग की ओर से ग्रामीण महिलाओं को नमदा क्राफ्ट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें महिलाएं भेड़ बकरी की ऊन से आसन, चटाई सहित कई उत्पाद तैयार करने के गुर सीख रहीं हैं। इससे महिलाओं की आर्थिकी मजबूत होने के साथ ही भेड़ बकरी पालन पर टिकी ग्रामीणों की आजीविका भी मजबूत होगी। डीएम ने ग्रोथ सेंटर के माध्यम से इन उत्पादों के विपणन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर उद्योग विभाग द्वारा अब ग्रामीण महिलाओं को नमदा क्राफ्ट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। भटवाड़ी प्रखंड के नेताला गांव में बीते तीन माह से चल रहे प्रशिक्षण में 40 महिलाओं को नमदा क्राफ्ट के गुर सिखाए जा रहे हैं। महिलाओं ने आकर्षक आसन, चटाई आदि उत्पाद तैयार किए हैं। प्रशिक्षण का जायजा लेने पहुंचे डीएम दीक्षित ने महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हस्तशिल्प उत्पादों की बाजार में बहुत मांग है।
नमदा क्राफ्ट के माध्यम से स्थानीय महिलाओं को स्वरोजगार मिल रहा है। इससे भेड़ बकरी पालन पर टिकी ग्रामीणों की आजीविका भी मजबूत होगी। वर्तमान में हिमाद्री और अमेजॉन के माध्यम से हस्तशिल्प उत्पादों के विपणन की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तम कुमार तिवारी, महाप्रबंधक उद्योग उत्तरकाशी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें