फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे पर रोक नहीं लगने पर महिलाएं करेंगी आंदोलन

विज्ञापन
चिन्यालीसौड़ के खांड गांव में नशे के खिलाफ बैठक करती महिलाएं। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में नशे का बढ़ता प्रचलन चिंता का विषय बनता जा रहा है। खांड गांव की महिलाओं ने क्षेत्र में नशे के बढ़ते प्रचलन पर रोक के लिए ठोस कार्रवाई नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

रविवार को चिन्यालीसौड़ प्रखंड के खांड गांव की महिलाएं गांव के नागराजा मंदिर परिसर में एकत्र हुईं। यहां हुई बैठक में उन्होंने कहा कि गांव में अवैध शराब के साथ ही चरस का कारोबार तेजी से फैल रहा है। नशे के बढ़ते प्रचलन से क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। प्रधान जसपाल पोखरियाल ने कहा कि गांव में नशे के तस्कर होटल ढाबों की आड़ में युवाओं को शराब और भांग उपलब्ध करा रहे हैं। इस मौके पर विनीता, निर्मला, बिंद्रा, मुलमा, अनीता, बिजना, सुनैना, सीता, देव सिंह राणा, उपेंद्र, पृथ्वी, जगवीर, कमल सिंह, शिव सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर, थाना बड़कोट की ओर से नशे के खिलाफ अभियान में गोष्ठी का आयोजन किया। प्रभारी निरीक्षक दिग्पाल सिंह कोहली ने कहा कि नशे के कारोबार को खत्म करने के लिए जनता का जागरूक होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें