फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी से गिरकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर खाई में गिरने से मोरी ब्लॉक स्थित खन्ना गांव की एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

खन्ना गांव निवासी जगमणि (40) पत्नी दयानंद सोमवार को चारापत्ती लेने के लिए जंगल में गई थी। घास काटते वक्त पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से वह फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तहसीलदार चंदन सिंह राणा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद राजस्व विभाग की टीम मौके लिए रवाना हो गई है। क्षेत्र में दूरसंचार व्यवस्था ठप होने के कारण ग्रामीणों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। मृतक गांव के स्कूल में भोजन माता थी।
विज्ञापन

स्यालब गांव के एसएसबी जवान शहीद, कई दिनों से थे बीमार
बड़कोट। पिथौरागढ़ जिले में तैनात बड़कोट तहसील क्षेत्र निवासी एक एसएसबी जवान शहीद हो गए। वह कई दिनों से बीमार थे। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक है।
बड़कोट तहसील के स्यालब गांव निवासी एसएसबी उपनिरीक्षक मनमोहन सिंह पंवार (50) पिथौरागढ़ के लोहाघाट क्षेत्र में तैनात थे। कुछ दिनों पहले अचानक उनकी तबियत खराब हो गई थी, जिसके बाद सैन्य कर्मियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया, लेकिन हल्द्वानी पहुंचने से पहले ही उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। एसएसबी जवान की आकस्मिक मृत्यु पर यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत, ब्लॉक प्रमुख सरोज पंवार, जिला पंचायत सदस्य आनंद राणा, अजबीन पंवार, जयप्रकाश रावत आदि ने शोक जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें