फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां गंगा के मायके मुखबा में किया गया शीतकालीन यात्रा का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दियों में भी श्रद्धालुओं को चार धामों के शीतकालीन पड़ावों और पर्यटन स्थलों की ओर आकर्षित करने के लिए सरकार ने शीतकालीन यात्रा का निर्णय लिया है। बुधवार को चार धाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष पं. शिव प्रसाद ममगाईं ने गंगा के शीतकालीन पड़ाव मुखबा गांव में समारोहपूर्वक शीतकालीन यात्रा का शुभारंभ किया। इससे पूर्व उन्होंने गंगोत्री धाम पहुंचकर सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन

बुधवार को चार धाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष पं. ममगाईं ने गंगोत्री धाम पहुंचकर यहां वृहद् सफाई अभियान चलाया। इस अभियान में डीएम डा.आशीष चौहान, एसडीएम देवेंद्र नेगी समेत आईटीबीपी, बीआरओ, वन आदि विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी शामिल हुए। सभी लोगों ने गंगोत्री मंदिर परिसर में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने और स्वच्छता का संकल्प लिया। गंगोत्री से लौटकर परिषद के उपाध्यक्ष ने मां गंगा के शीतकालीन पड़ाव मुखबा में शीतकालीन यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सर्दियों में यहां आने वाले श्रद्धालु तीर्थाटन के साथ ही पर्यटन का दोहरा लाभ ले सकेंगे। इससे स्थानीय लोगों के लिए वर्षपर्यंत रोजगार के अवसर भी तैयार होंगे। इस मौके पर मंदिर परिसर में ग्रामीणों ने रांसो तांदी नृत्य के साथ क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। इस मौके पर गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल, सचिव दीपक सेमवाल, राजेश सेमवाल, राजेंद्र रावत, प्रभाकर सिंह, विजयप्रताप भंडारी, प्रताप पंवार आदि लोग मौजूद रहे। प्रकृति का नजारा करने गंगोत्री क्षेत्र में पहुंचे कई पर्यटक भी इस समारोह का हिस्सा बने।
बॉक्स----------------
मूलभूत सुविधाएं बहाल रखने की मांग
उत्तरकाशी। मां गंगा के पुजारी सुधांशू सेमवाल के साथ ही स्थानीय लोगों ने सरकार द्वारा शीतकालीन यात्रा शुरू करने पर आभार जताया। इसके साथ ही उन्होंने सर्दियों में भी शीतकालीन पड़ावों तक पेयजल, बिजली, दूरसंचार, स्वास्थ्य आदि मूलभूत सुविधाएं बहाल रखने की मांग की, ताकि यहां पहुंचने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़ा। तीर्थ पुरोहितों और पर्यटन व्यवसायियों ने सरकार से शीतकालीन यात्रा के साथ ही क्षेत्र के पर्यटन स्थलों का देश-विदेश में प्रचार करने की मांग की, ताकि सर्दियों में यहां पर्यटकों की आवाजाही से पर्यटन को बढ़ावा मिल सके।
विज्ञापन

कोट..........
मुखबा के बाद अन्य धामों के शीतकालीन पड़ावों पर भी इस यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। संबंधित विभागों को सर्दियों में भी शीतकालीन पड़ावों तक यात्री सुविधाएं बहाल रखने के निर्देश दिए गए हैं। सर्दियों में जहां मैदानी इलाकों में कोहरे की धुंध छायी रहती है, वहीं पहाड़ों में बर्फबारी के बाद चटक धूप के साथ खुशगवार मौसम में प्रकृति का नजारा देखने लायक होता है। सरकार उत्तराखंड में वर्षपर्यंत पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

-पं.शिव प्रसाद ममगाईं, उपाध्यक्ष चार धाम विकास परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें